Advertisement
महज़ 8 मिनट में सिपाही यूं बना ख़ाकी के लिए मिसाल

दरअसल, सोमवार रात एक इनोवा कार में सवार करीब पन्द्रह बदमाश ने सी-स्कीम स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच को लूटने आए। तकरीबन ढाई बजे मुख्य दरवाजे को लांघ कर चेस्ट ब्रांच में दाखिल हुए बदमाशों ने बैंक गार्ड प्रमोद को मारपीट के बंधक बना लिया। डकैत तिजोरी तक पहुंचने के लिए हॉल का दरवाजा तोड़ रहे थे। इस दौरान अंदर सुरक्षा में लगे सिपाही सीताराम ने बदमाशों की आहट होने पर फायर कर दिया। इस पर सभी बदमाश महज आठ मिनट में चेस्ट ब्रांच से बैरंग लौट गए।
दरवाज़े की जाली में से किया फ़ायर
उस वक़्त बैंक में 925 करोड़ रुपए रखे हुए थे। बैंक में जहां कैश था, उसके बाहर एक और लकड़ी का दरवाजा था। बदमाश इस गेट को सरियों व अन्य औजारों से तोड़ रहे थे। अचानक आवाज सुन कर तिजोरी वाले रूम के बाहर सुरक्षा में तैनात सिपाही सीताराम को कुछ अनहोनी की आंशका हुई। बस फिर क्या था। सीताराम ज़ोर से ललकारा। लेकिन इतना होने पर भी सभी बदमाश नहीं रूके और दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगे। इतना होते ही सीताराम ने दरवाजे की जाली में से अपनी एसएलआर को निकाल कर फायर कर दिया।
फ़ायरिंग में बच गया डकैत....
यह गोली डकैतो के बीच में से बाहर दूसरी मकान की खिड़की पर जा लगी। तिजोरी के पास हथियारबंद पुलिसकर्मियो के होने का पता चलते ही बदमाश उल्टे पांव बाहर की तरफ भागे और गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। इस बीच सीताराम ने पुलिस कंट्रोलरूम को वारदात की सूचना दी, जिस पर नाइट गश्त कर रहे सोड़ाला थाना प्रभारी सुनील शर्मा, एडीशनल डीसीपी टैफिक व अशोक नगर थाने के एएसआई रामजीलाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायज़ा लिया।
डकैतों की तलाश में ए श्रेणी की नाकाबंदी
वारदात के समय एस्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में करीब एक हजार करोड़ रुपए थे जो पूरी तरह से सुरक्षित है। ब्रांच व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फुटेज मिले है, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। डकैतों की तलाश के लिए शहरभर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई, मगर देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। माना जा रहा है कि एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में यदि डकैती की घटना हो जाती तो यह देश की सबसे बड़ी वारदात होती।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


