The railway station was switched off for a taste of Luni Rsgule-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूणी के रेलवे स्टेशन से गुल हुआ रसगुल्ले का स्वाद

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 4:17 PM (IST)
लूणी के रेलवे स्टेशन से गुल हुआ रसगुल्ले का स्वाद
जोधपुर । अब तक रेल के सफऱ के दौरान आपको जोधपुर जिले के लूणी स्टेशन पर स्वादिष्ट रसगुल्ले मिलते थे ,लेकिन कायदों के चलते आपका जायका थोडा बदल जायेगा। अब लूणी के रेलवे स्टेशन पर रसगुल्ले का स्वाद गुल हो गया है । रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही के बाद लूणी जंक्शन रेल्वे स्टेशन पर रसगुल्ले व केसरबाटी की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे पहले रेलवे के वाणिज्य विभाग ने दो वर्ष पूर्व लूणी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खान-पान सामग्री बेचने वाले वेण्डर्स को रसगुल्ले व केसरबाटी लोहे के बन्द डिब्बे पर लेबल लगाकर बेचने के आदेश जारी किए थे। लेबल पर सामग्री का नाम, निर्माण की तिथि, एक्सपायरी डेट और कीमत का उल्लेख करने को कहा था। लेकिन रेलवे के स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रकिया पर आपत्ति जाहिर करते हुए डिब्बे पर फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (एफएसएसएआई) का लेबल लगाने पर ही रसगुल्ले और केसरबाटी की बिक्री करने को कहा था। इसके चलते सितम्बर 2015 से अब तक रसगुल्ला और केसरबाटी बेचने वाले वेण्डर्स को फूड लाईसेन्स जारी नहीं किए। ऐसे में रेलवे के स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर रसगुल्ले व केसरबाटी बेचने रोक लगा दी। ऐसे में कायदे और कानून के शिकंजे के चलते आपको सफऱ के दौरान रसगुल्लों के जायके से महरूम रहना पड़ेगा ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement