The raid on the petrol pump, took away cash, including shotgun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल पम्प पर बदमाशों का धावा, नकदी समेत लूट ले गए बन्दूक

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 3:45 PM (IST)
पेट्रोल पम्प पर बदमाशों का धावा, नकदी
समेत लूट ले गए बन्दूक
कानपुर। घाटमपुर इलाके में देर रात बदमाशों ने एसपी मानवाधिकार के रिश्तेदार के पेट्रोल पम्प को निशाने बनाते हुए धावा बोल दिया। कर्मचारी और गॉर्ड को डंडो से पीटने के बाद 90 हजार के नकदी सहित गार्ड की बंदूक लेकर बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी पर दो थानों की फोर्स, डॉग स्क्वॉयड के साथ एसपी ग्रामीण पहुंचे और वारदात की छानबीन शुरू की। घाटमपुर जहानाबाद रोड पर स्थित एसपी (मानवाधिकार) हरीश कुमार के ससुर आर.के. अहिरवार का पेट्रोल पम्प है। पम्प में कर्मचारी और गॉर्ड को चार-पांच बदमाशों ने बीती रात करीब पौने दो बजे दबोच लिया और लाठी-डंडो से जमकर पीटा। मारपीट के बाद कर्मी से तिजोरी की चाभी छीनकर उसमें रखी 90 हजार की नकदी लूट ली। जाते-जाते बदमाश गॉर्ड की लाइसेंसी दोनाली बन्दूक भी बदमाश लूट ले गए। यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम! यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement