The procession turned out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निकली शोभायात्रा,गूृंजे श्रीजी के जयकारे

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 11:16 PM (IST)
निकली शोभायात्रा,गूृंजे श्रीजी के जयकारे
जयपुर । श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बाडा पदमपुरा का दो दिवसीय वार्षिक मेला आचार्य शशांंक सागर महाराज के सानिध्य में रविवार को निकली श्रीजी की शोभाया़त्रा व श्रीजी के अभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान श्रीजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पड़ा। क्षेत्र प्रबंध समिति के सुधीर जैन व मंत्री हेमंत सोगानी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को मूलनायक प्रतिमा के महाभिषेक एवं खडगासन प्रतिमा के पंचामृत अभिषेक जयकारों के बीच हुए। प्रचार संयोजक प्रमोद बाकलीवाल ने बताया बैंडबाजे व लवाजमे के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु धन्य-धन्य आज घडी....बोलो पदमप्रभु की जय बोलो....मंत्र णमोकार हमें प्राणों से प्यारा.....जैसे भजनों की मधुर स्वार लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शम को श्रीजी के कलश हुए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement