Advertisement
व्यावसायिक भागीदारी से मिलेगी विकास को गति : राजे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि म्यांमार कीमती पत्थर रूबी के लिए विश्व प्रसिद्ध है वहीं जयपुर विश्व में रंगीन जेमस्टोन के व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र है। हमारे यहां के कारीगर कीमती पत्थरों को तराशने में सिद्धहस्त हैं। इस क्षेत्र में परस्पर सहयोग से हम काफी लाभ उठा सकते हैं।
इस मौके पर केन्द्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह कॉनक्लेव हमारे देश की लुक-ईस्ट और एक्ट-ईस्ट नीतियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण बात है कि इस बार इसके आयोजन का जिम्मा राजस्थान को मिला है। सीतारमण ने सितम्बर माह में जयपुर में होने वाले अन्तरराष्टीय टैक्सटाइल फेयर वस्त्र-2017 के लिए सीएलएमवी देशों के प्रतिनिधियों को राजस्थान सरकार की ओर से आमंत्रित किया।
सत्र को म्यांमार के मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स डा. थान मिन्ट, वियतनाम के वाइस मिनिस्टर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स काओ क्यूओ हंग, सीआईआई के प्रेसिडेंट डा. नौशाद फॉब्र्स तथा महानिदेशक चन्द्रजीत बनर्जी ने भी संबोधित किया। कॉनक्लेव के उद्घाटन सत्र के बाद मुख्यमंत्री राजे ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री डा. सीतारमण, सीएलएमवी देशों के प्रतिनिधियों तथा सीआईआई के पदाधिकारियों के साथ व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


