The Opera performance at the City Palace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:10 pm
Location
Advertisement

सिटी पैलेस में फ्रेंच ओपेरा की हुई भावपूर्ण प्रस्तुति

khaskhabar.com : शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 4:01 PM (IST)
सिटी पैलेस में फ्रेंच ओपेरा की हुई भावपूर्ण प्रस्तुति
जयपुर। राजधानी के सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र चौक में शनिवार को को फ्रेंच ओपेरा की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। प्रस्तुति में प्रसिद्ध ‘पेरिस नेशनल ओपेरा चिल्ड्रंस कोयर‘ के 57 बाल कलाकार एवं 8 बड़े कलाकार सहित 65 कलाकारों ने प्रसिद्ध ‘कार्मीन‘ पेश किया।
इस ओपेरा के लीडर गेल डार्चन थे। यह एक महिला का कहानी है, जिसे दो लोग प्रेम करते हैं। इस लव ट्राएंगल के अंत में एक प्रेमी की मृत्यु हो जाती है। प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों की उम्र 11 वर्ष से 30 वर्ष तक थी। ओपेरा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने सुना और आनंद उठाया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement