The number of coronavirus cases in the country is more than 2 lakh 33 thousand a record 139 deaths in Maharashtra today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:50 am
Location
Advertisement

देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 2 लाख 33 हजार से ज्यादा,महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड 139 मौतें

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 जून 2020 10:33 PM (IST)
देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 2 लाख 33 हजार से ज्यादा,महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड 139 मौतें
देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 33 हजार से ज्यादा हो गई। यहाँ जानिए राज्यवार कोरोना पॉजिटिव की संख्या के बारे में।

महाराष्ट्र में आज COVID-19 से 139 मौतें रिकॉर्ड की गई। COVID-19 के कारण एक दिन में यह सबसे ज्यादा मौतें हैं।

महाराष्ट्र में 2436 लोगों को #COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया। राज्य में कुल मामले अब 80229 हैं, जिनमें 2849 मौतें हैं।

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 502 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं और 12 मौतें हुई हैं। मरने वालों की कुल संख्या 257 हो गई है, पॉजिटिव मामलों की संख्या 9733 है, जिसमें 3828 सक्रिय मामले हैं

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10,084 हुई, सक्रिय मामलों की संख्या 2507 है

मप्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 हजार के करीब, अब तक 384 मौतें

दिल्ली में 1330 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 26334 है। मरने वालों का आंकड़ा 708 पर है। सक्रिय मामले 15311 हैं।

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव के 510 नए मामले सामने आए और 35 मौतें हुई। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,119 हो गई है, जिसमें 13,011 ठीक/डिस्चार्ज और 1,190 मौतें शामिल हैं.

बिहार में 47 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 4598 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना पॉजिटिव के 427 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 7,303 है। राज्य में 11 मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 294 पर पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में आज 90 नए #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 863 हो गए हैं, जिसमें 231 ठीक/डिस्चार्ज और 2 मौतें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement