The naming of the road to San shocked shocked Arjuna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:20 am
Location
Advertisement

सैन चौंक से अर्जुन चौंक तक की सडक़ का नामकरण

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 8:04 PM (IST)
सैन चौंक से अर्जुन चौंक तक की सडक़ का नामकरण
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणी बाबा सैन भक्त के 38वें स्थापना दिवस
पर सैन चौंक से अर्जुन चौंक तक सडक़ का नाम संत शिरोमणी बाबा सैन भक्त के
नाम से रखा गया है। इस कार्य का उदघाटन भाजपा युवा नेता साहिल सुधा ने
किया है।
सुधा ने उदघाटन करते हुए समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैन समाज के एक-एक व्यक्ति ने भाजपा पार्टी का साथ देकर थानेसर से सुभाष सुधा को विधायक बनाने का काम किया है। आज सैन समाज के सहयोग के कारण ही थानेसर में चारों तरफ विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मार्च 2017 में फिर से कुरुक्षेत्र की भूमि पर विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग चंड़ीगढ़ के कलाकार सूरज बेदी ने बेहतरीन लोकगीत और कविताएं प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में सैन समाज के लोगों ने युवा नेता साहिल सुधा को पगड़ी और
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आचार्य नरेशानंद, प्रधान
रत्न सिंह सैन, उपप्रधान वेद प्रकाश सैन, कोषाध्यक्ष रामफल बारना,
महासचिव सोमदत, सह-सचिव रणबीर सिंह, कृष्ण कुमार, बख्शीश सैन, सुखदेव,
रामपाल, अमर नाथ गिल, रघुबीर, रामनाथ, लहना सिंह, सुखा राम, राजेन्द्र
मंूदड़ी, जीता राम, सत्ता जखोली, कृष्ण खेड़ी, सुखदेव सैन, रामेश्वर, राम
सिंह सिकरी, धर्मवीर सैन, राजेन्द्र, अशोक अमीन, राज गौड, भारत भूषण
सिंगला, डा. देसाई, राजीव गोयल, संजीव आलमपुर, रामू बारना आदि उपस्थित
थे।
[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement