The missing Tigress ST-5 in Sariska also attacked the predators?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:20 pm
Location
Advertisement

सरिस्का में लापता बाघिन ST-5 भी शिकारियों के हत्थे चढ़ी ?

khaskhabar.com : रविवार, 22 अप्रैल 2018 2:05 PM (IST)
सरिस्का में लापता बाघिन ST-5 भी शिकारियों के हत्थे चढ़ी ?
अलवर। सरिस्का नेशनल पार्क में भेजी गई बाघिन ST 5 शिकारियों का शिकार हो चुकी है। वन विभाग ऐसा मान रहा है कि बाघिन की मौत हो चुकी है। अब विभाग यह जांच करने में जुटा हुआ है कि क्या उसका शिकार हुआ या उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सरिस्का में बाघों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
सरिस्का में बाघों की मौत के मामले में पहले भी लापरवाही सामने आई थी। वन्यजीव तस्कर संसारचन्द्र के शिकारी सरिस्का को एक बार पहले भी बाघ विहीन कर चुके हैं। बाघिन ST 5 के रहस्मय ढंग से लापता होने, फिर उसकी बॉडी नहीं मिलने से यह माना जा रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है।
बाघिन के लापता होने पर सरिस्का प्रशासन ने कहा है कि हम इस बारे में मामला दर्ज कर बहुत जल्द ही जांच शुरू कर देंगे और ये भी पता लगाएंगे कि उसकी मौत प्राकृतिक है या बाघिन का शिकार हुआ है। सरिस्का में आज हुई आला अधिकारियों की बैठक

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement