The message of the hygiene of the race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौड़ से दिया स्वच्छता का संदेश

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 7:19 PM (IST)
दौड़ से दिया स्वच्छता का संदेश
जोधपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किए जा रहे विशेष स्वच्छ नगर अभियान में सोमवार को स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने बताया कि विशेष स्वच्छ नगर अभियान के तहत सुबह स्वच्छता दौड़ निकाली गई। यह दौड़ जालोरी गेट, रातानाडा सब्जी मंडी चौराहा और नागौरी गेट से रवाना हुई और तीनों दौड़ घंटाघर पर आकर समाप्त हुई। यहां पर महापौर घनश्याम ओझा ने बच्चों को संबोधित किया। इस दौड़ के माध्यम से आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। यहां चला स्वच्छता अभियान:- सोमवार को शहर जोन के वार्ड नबर 24, सूरसागर जोन के वार्ड नंबर 02 और सरदारपुरा जोन के वार्ड 43 मं स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां कई जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान मे भाग लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement