Advertisement
नोएडा में लॉ स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला मुख्य साथी छात्र गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और मुख्य आरोपी एक ही कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। 29 अक्टूबर को युवती के घर एक कार्यक्रम में आरोपी पंहुचा था, जहां इनकी किसी बात पर बहस हो गयी। जिसको लेकर अगले दिन आरोपी तनवीर अपने दोस्तो के साथ सोसाइटी में युवती के घर पर पंहुचा और मारपीट की।
पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि वह बीएएलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। 29 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े आठ बजे साथ में पढ़ने वाला तनवीर अहमद फ्लैट पर आया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे प्रताड़ित किया और चला गया। अगले दिन सुबह आठ-दस साथियों के साथ जबरन फ्लैट में घुस आया। आरोपितों ने छात्रा और उसके परिजनों को बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आए सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने किसी तरह उन्हें बचाया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


