The Literary festival on 9th July-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:40 am
Location
Advertisement

शब्द उत्सव साहित्यिक समारोह 9 जुलाई को

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 जुलाई 2017 12:50 PM (IST)
शब्द उत्सव साहित्यिक समारोह 9 जुलाई को
कांगड़ा। प्रदेश के बड़े साहित्य महोत्सवों में गिने जाने वाले शब्द उत्सव साहित्यिक समारोह का मंच 9 जुलाई को पालमपुर में सजेगा। त्रिवेणी साहित्य अकादमी जालंधर और पालमपुर की साहित्य सभा-रचना के सहयोग से आयोजित होने वाले इस एकदिवसीय समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार सुरेश सेठ करेंगे। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हरमहिंद्र सिंह बेदी समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जानकारी देते हुए त्रिवेणी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल साहिल ने बताया कि दो सत्रों में विभाजित यह कार्यक्रम 9 जुलाई को प्रातः 10 बजे पालमपुर के ओसीमम होटल में आरंभ होगा। प्रथम सत्र में साहित्य सेवा में अपूर्व योगदान देने वाले साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर साहित्यसेवी डॉ. सुशील कुमार फुल्ल को हिमाचल गौरव अकादमी पुरस्कार, डॉ. सुदर्शन भाटिया को हिन्दी सृजन पुरस्कार और सरोज परमार को सारस्वत पुरस्कार से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में नई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इस दौरान कवि बिशन सागर के काव्य संग्रह समय की रेत पर और प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हिमाचल प्रदेश के सूचना जनसंपर्क विभाग में उपनिदेशक अजय पाराशर के कहानी संग्रह मैं जीना सिखाता हूं का विमोचन होगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उपस्थित कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement