The ground breaking ceremony of the roads by Sushil Rattan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:19 pm
Location
Advertisement

सुशील रतन ने किया सडकों का भूमि पूजन

khaskhabar.com : सोमवार, 06 मार्च 2017 10:30 AM (IST)
सुशील रतन ने किया सडकों का भूमि पूजन
कांगड़ा। प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन ने विधायक संजय रतन की मौजूदगी में यहां सडक़ निर्माण के लिये भूमि पूजन किया। साथ ही अधिकारियों को जल्द ही सडक निर्माण शुरू करने का आदेश दिया। ज्वालामुखी के पास मंडियाल बस्ती के लोग भी अब सडक़ सुविधा से जुड़ जायेंगे। आजादी के बाद आज तक यह इलाका सडक़ सुविधा से महरूम था। साथ ही मंडियाल बस्ती धर्मशाला शिमला नेशनल हाईवे से जुड जायेगी जिससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी सुविधा होगी। इसके बाद बौहण भाटी पंचायत में बनने वाली संपर्क मार्ग एनएच-8 से अर्जुन लाहड सडक़ का शिलान्यास किया। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, डीएसपी कुलदीप कुमार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, युकां अध्यक्ष नीरज शर्मा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर, हिरण पंचायत प्रधान प्रदीप शिब्बू, कमलोटा प्रधान अजय शर्मा, धनोट प्रधान निर्मला कुमारी, बौहण भाटी प्रधान कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।

[ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement