The governor saw the lights in the city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 2:42 pm
Location
Advertisement

राज्यपाल ने शहर में रोशनी देखी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 नवम्बर 2018 2:38 PM (IST)
राज्यपाल ने शहर में रोशनी देखी
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह और राज्य की प्रथम महिला रामवती देवी ने दीपावली पर्व पर शहर की सजावट और रोशनी को देखा। राज्यपाल सिंह और श्रीमती सिंह ने दीपावली पर राज भवन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने दीपावली पर्व पर राज भवन में लोगों से मुलाकात की। राज्यपाल सिंह ने राज भवन आये प्रत्येक व्यक्ति से परिचय लिया, उनके हाल-चाल जाने और दीपावली की शुभकामनाएं दीं व सभी आगंतुकों का मुंह मीठा कराया। राज्यपाल से मिलने आने वालों में जनप्रतिनिधि, कुलपतिगण, भारतीय प्रशासनिक, पुलिस और वन सेवा के अधिकारीगण, शिक्षाविद, अधिवक्तागण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, जनसम्पर्क सेवा के अधिकारीगण, समाजसेवी और आमजन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement