The girl who marries the Girl friend is shot in the court by the bullets, SI s death too-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:22 pm
Location
Advertisement

प्रेमी से शादी करने वाली युवती को कोर्ट में गोलियों से भूना, एसआई की भी मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 08 अगस्त 2018 8:31 PM (IST)
प्रेमी से शादी करने वाली युवती को कोर्ट में गोलियों से भूना, एसआई की भी मौत
रोहतक। घर से भाग कर पहले प्रेमी से शादी की। बाद में कोर्ट में बयान देने आई युवती को कोर्ट परिसर में ही गोलियों से भून दिया। इसमें एक SI भी चपेट में आ गया। गोली लगने से उसकी भी मौत हो गई। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार लड़की ममता ने घर से भाग कर चंडीगढ़ में अपने प्रेमी सोमेन से शादी कर ली थी। ममता नाबालिग थी लेकिन उसके प्रेमी और पिता ने फर्जी तरीके से उसका बालिग का प्रमाण पत्र बनवा लिया था। लड़की को करनाल नारी निकेतन में भिजवा दिया था। उसका प्रेमी और प्रेमी का पिता सुनारिया जेल में बंद हैं। घटना में मारा गया एसआइ लड़की को अदालत में पेश करने लाया था। बयान देकर लौटते समय बाइक पर आए दो युवकों ने लड़की पर फायरिंग कर दी थी।

SI के निधन पर डीजीपी ने दुख जताया


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement