मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा घाटी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक
सवार परिवार को कुचल दिया। घटना में दो वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि उसके पिता ने वाराणसी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल
मां को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के
चौन्दौली गांव के 26 वर्षीय दिनेश यादव अपनी 22 वर्षीय पत्नी अनिता और दो वर्षीय
बच्ची रिया को लेकर सोनभद्र के सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा आश्रम पर दर्शन के
लिए बाइक से जा रहे थे। अहरौरा घाटी में
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया।