The effect of Me Too, Famous singer Kailash Kher removed from the event-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:19 pm
Location
Advertisement

Me Too का दिखा असर, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर को इवेंट से हटाया

khaskhabar.com : रविवार, 28 अक्टूबर 2018 5:17 PM (IST)
Me Too का दिखा असर, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर को इवेंट से हटाया
नई दिल्ली/उदयपुर । प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पर मीटू अभियान के तहत गायक कलाकार सोना महापात्रा और एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद खेर को उदयपुर में दिवाली पर होने वाले एक संगीतमय कार्यक्रम से हटा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर में 30 अक्टूबर को दिवाली के उपलक्ष्य में संगीत संध्या सिंगर नाइट कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसमें कैलाश खेर को गायकी के लिए आमंत्रति किया गया है। लेकिन उन पर मीटू अभियान के तहत यौन उत्पीडऩ के गंभीर आरोप लगने के बाद आयोजकों ने उन्हें कार्यक्रम से हटा दिया गया है।

उदयपुर के मेयर चंद्र सिंह कोठारी ने बताया कि यह सरकारी कार्यक्रम है। हम नहीं चाहते हैं कि किसी तरह का कोई विवाद हो जाए। कैलाश खेर पर लगे आरोपों की खबरें सुनकर हमने उन्हें कार्यक्रम से अलग कर दिया है। अब उनकी जगह गायक दर्शन रावल प्रस्तुति देंगे।आपको बताते जाए कि गत दिनों सोना महापात्रा के बाद अब एक अन्य महिला ने कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया था। इन आरोप लगाने वाली यह महिला कैलाश खेर की फैमिली दोस्त बताया जा रहा है। 2004 में कैलाश ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement