The doctor returned to work after a group leave-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामूहिक अवकाश के बाद चिकित्सक काम पर लौटे

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 2:02 PM (IST)
सामूहिक अवकाश के बाद चिकित्सक काम पर लौटे
कोटा। एक दिन के सामूहिक अवकाश के बाद अखिल भारतीय सेवारत चिकित्सक काम पर लौट आए है। ऐसे में चिकित्सकों ने अपने कर्तव्य का परिचय देते हुए मंगलवार को अस्पताल में मरीजों का इलाज किया। अखिल भारतीय सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि लम्बित मांगो को पूरा करने के लिए 6 सालो से सरकार के साथ चल रही लडाई आगे भी जारी रहेगी जब तक सरकार मांगो को पूरा नहीं कर देती। डॉ सैनी ने बताया कि पूरे ग्रामीण ओर शहरी चिकित्सालयों में पारियों को एक किया जाए। राज्य के डॉक्टरो को केन्द्र के समान वेतन दिया जाए। साथ ही चिकित्सको के साथ होने वाल हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। वहीं चिकित्सको का ये भी कहना है की आपासी लडाई का खामियाजा मरीजो को भुगतना पड रहा है। ऐसे में सेवारत चिकित्सको ने अपनी मांगो के लिए जारी प्रदर्शन के बावजूद भी मरीजों का इलाज करने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement