The district administration is not paying attention to public problems, people of cities and villages are troubled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रशासन का जन समस्याओं पर नहीं है ध्यान, शहर और गांवों के लोग परेशान

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 3:04 PM (IST)
जिला प्रशासन का जन समस्याओं पर नहीं है ध्यान, शहर और गांवों के लोग परेशान
दौसा (ब्यूरो)। सर्व समाज युवाओं ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक ज्ञापन मंगलवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव को सौंपा। राकेश सैनी बनियाना ने बताया कि समस्याओं की तरफ जिला प्रशासन और पुलिस का ध्यान नहीं है। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दौसा जिला मुख्यालय पर पानी की समस्या को दूर करने के लिए पूरे दौसा शहर में पानी की पाइप लाइन डाली गई थी जिससे पूरे शहर के रोड तोड़ दिए गए हैं। रोड तोड़ने के बाद उसे रोड को दोबारा बनाने का कोई नाम नहीं ले रहा है। सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा रहने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। शहर और गावों में बारिश के पानी का भराव हो रहा है। जिले में दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अवैध मादक पदार्थों जैसे स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन की तस्करी से युवा नशे के आदी हो रहे हैं। ग्राम पंचायत बनियाना में गरीब का मकान तोड़ने पर दबंगो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने बताया कि मांगों पर कार्रवाही नहीं हुई तो 7 दिन के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर सर्व समाज के युवाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने में राकेश खन्ना, विजय मीना गुडलिया, राकेश टिटौली, दीपेश शर्मा, प्रेम आडवाणी, राजेंद्र खुरी, मुनीराम मीना, उमेश मीना, मुकेश टाटा, अंकित शर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement