The digital payment information given in the Digging Fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजीधन मेले में दी डिजीटल भुगतान की जानकारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 6:31 PM (IST)
डिजीधन मेले में दी डिजीटल भुगतान की जानकारी
श्रीगंगानगर। नीति आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डिजीधन मेले और भामाशाह डिजीटल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर की विभिन्न बैंक ब्रांचों ने स्टाॅल्स लगाकर डिजीटल भुगतान करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ई-बैंकिंग से लेकर, पोश मशीन, भीम ऐप के अलावा विभिन्न प्रकार के एप और ई भुगतान से संबंधित जानकारी दी। वक्ताओं ने उपस्थित छात्रों, स्काउट, गाईड्स, उद्यमियों और नागरिकों को बताया कि किसी तरह की खरीददारी करने पर भुगतान ऑनलाईन करने का प्रयास करें। ऑनलाईन भुगतान करने से आसानी रहती है और किसी तरह के खुले पैसों से बचा जाएगा। वही एक स्थान से दुसरे स्थान पर कैश ले जाने की जरूरत नहीं होगी। डिजीधन मेले में बताया गया कि रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदते समय अपने डिजीटल कार्ड और एप का उपयोग करें। डिजीधन मेले में मेरा मोबाइल मेरा बैंक मेरा बटुआ के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर स्लोगन और प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं भी कराई गई और विजेता छात्र छात्राओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान स्थानीय विधायक कामिनी जिंदल, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन करतार सिंह पूनिया, सूचना प्रोद्योगिकी उपनिदेशक रूचि गोयल, एसडीएम जसपाल सिंह भट्टी और लेखाधिकारी रामजीलाल सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, उद्यमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement