Advertisement
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, ग्रामीणों का थाने पर पथराव
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने थाने पर पथराव किया। ग्रामीणों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। हादसे में एक कान्स्टेबल बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह राजपूत (25) को पुलिस ने चोरी के एक मामले में हिरासत में लिया था। पूछताछ में पिटाई के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही उसके परिवार वालों और अन्य ग्रामीणों को लगी तो वे थाने पहुंच गए और पुलिस को घेर लिया।
इसके बाद उन्होंने पथराव कर दिया, जिससे बचने के लिए सभी पुलिसकर्मी अंदर भागे। फिर वे अंदर घुसगए और पुलिस के साथ मारपीट की। वे लगातार दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement