The culture and literature of Haryana artists are moving forward said Minister of Food and Supplies, Karndev Kamboj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:08 pm
Location
Advertisement

हरियाणा की संस्कृति और साहित्य को आगे बढ़ा रहे हैं कलाकार-कांबोज

khaskhabar.com : सोमवार, 17 अप्रैल 2017 11:31 PM (IST)
हरियाणा की संस्कृति और साहित्य को आगे बढ़ा रहे हैं कलाकार-कांबोज
कुरुक्षेत्र। खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि हरियाणा की माटी के कण-कण में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार पले बड़े हैं। ये कलाकार हरियाणा की संस्कृति और साहित्य को आगे बढ़ा रहे हैं और सरकार प्रदेश की संस्कृति और कला को विशेष महत्व दे रही है, जिसके चलते ही हरियाणा की स्वर्ण जयंती वर्ष पर कला और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

वे रविवार को देर सायं मैक में चल रहे चार दिवसीय हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने सीता राम पांचाल व सतपाल पखर पुरिया को ओमपुरी लाइफ अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ज्यूरी के सदस्यों रामपाल बलहारा, प्रोफेसर मेहर रंजन पात्रा, जालंधर दूरदर्शन के निदेशक जगजीवन राम के साथ-साथ कलाकारों को 51 से ज्यादा अलग-अलग श्रेणी के अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यमंत्री ने उपायुक्त सुमेधा कटारिया को सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement