Advertisement
मजबूत अर्थव्यवस्था से ही होगी देश की तरक्की - मुख्यमंत्री

गहलोत ने कहा कि छूआछूत मानवता पर बड़ा कलंक था। हमारे महान् नेताओं ने आरक्षण का प्रावधान कर इस भेद को मिटाने का प्रयास किया। राजस्थान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने संविधान की भावना के अनुरूप सभी बंधनों से ऊपर उठते हुए पिछड़े वर्ग से आने वाली छात्रा को अध्यक्ष चुना। यह महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समानता का अच्छा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार फैसले ले रही है। पिछले बजट में हमने 50 नए काॅलेज खोलने की घोषणा की थी। हमारा प्रयास है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूवर्ण शिक्षा मिले और अधिक से अधिक रिसर्च हो। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रदेश में राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी बिजनेस इन्क्यूबेटर एंड क्लस्टर सोसायटी की पत्रिका का विमोचन किया।
कुलपति आरके कोठारी ने राजस्थान विश्वविद्यालय को बीसलपुर योजना से पानी उपलब्ध करवाने के लिए 16 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करने और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की पदोन्नति की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुचिता, मूल्यों और सिद्धांतों के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


