The Chief Minister gave a number of gifts to the Kullu District: Govind Singh Thakur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:42 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के लिए बजट में दी अनेक सौगातें: गोविंद सिंह ठाकुर

khaskhabar.com : सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 6:13 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के लिए बजट में दी अनेक सौगातें: गोविंद सिंह ठाकुर
परिवहन मंत्री ने कहा कि जय राम के बजट में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक घोषणाएं हैं। बजट में एचआरटीसी को 297 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है। सड़क सुरक्षा के लिए 50 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। मनाली में पीपीपी आधार पर रोपवे सहित परिवहन के सुविधाजनक साधन विकसित किए जाएंगे। सरकार ओवरहैड मास रेपिड ट्रांसपोर्टेशन प्रणाली स्थापित करने के लिए सर्वेक्षण करवाएगी। बजट में देव भूमि कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति को देश और विदेशों मे पहुंचाने वाले लोगों के लिए लाईट एण्ड शो कार्यक्रम शुरू करने के निर्णय का आभार व्यक्त करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सैलानियों के सामने जिला की देव संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला की संस्कृति एवं परम्पराएं काफी प्राचीन व समृद्ध हैं और इनके संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री विशेष बल प्रदान कर रहे हैं जो क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है।


युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद प्रतिभा खोज कार्यक्रम की घोषणा की है जिसके तहत राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में दो-दो बहुउद्देशीय मैदानों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सीनियर राष्ट्रीय, जुनियर राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्कूली व अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुणा करने की घोषणा की है। स्कूलों और काॅलेजों में कबड्डी, रेसलिंग और जूडो के मैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है और मुख्यमंत्री इस समस्या से निपटने के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पांच नशा निवारण केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। नशे की तस्करी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसने का कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। गोविंद सिंह ठाकुर ने बजट को लोकोपकारी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की नवीन सोच व दूरदर्शिता के कारण प्रदेश आने वाले वर्ष में विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा और सबका साथ, सबका विकास व कल्याण सुनिश्चित करेगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement