The Chief Minister expressed condolences to the relatives by reaching home of late Sujan Singh Pathania. -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:00 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंचकर परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 5:40 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के घर पहुंचकर परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पैतृक निवास स्थान जिला कांगड़ा के फतेहपुर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सुजान सिंह पठानिया का हाल ही में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार और अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement