Advertisement
दिल्ली में जो बदलाव केजरीवाल ने किए, वे अद्भुत हैं : आदित्य ठाकरे

उल्लेखनीय है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिन में लगभग पांच हजार मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भाजपा ने 7,500 नए नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन दिया है।
अरविंद केजरीवाल हमेशा की तरह इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रवेश वर्मा के मैदान में उतरने की पूरी संभावना है।
आप संयोजक ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में कुल एक लाख छह हजार मतदाता हैं। भाजपा ने उनमें से पांच प्रतिशत नाम डिलीट करवाने और 7.5 प्रतिशत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया है। इसके बाद फिर चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं रहेगी क्योंकि 12 फीसदी से ज्यादा वोट इधर के उधर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में "चुनाव के नाम पर खेल" हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल यह सवाल उठा रहे हैं कि क्योंकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम डंके की चोट पर कहते हैं कि आपने दिल्ली में रोहिंग्या और बंगलादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। हर विधानसभा में इनके पास आठ-दस हजार ऐसे मतदाता हैं, और एक हिंदू परिवार के घर में दो या पांच लोग रहते हैं, लेकिन उनके नाम पर 50-50 वोटर आईडी कार्ड हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


