The car hit the boy, dragged him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार ने लड़के को मारी टक्कर, घसीटा

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2023 10:33 AM (IST)
कार ने लड़के को मारी टक्कर, घसीटा
गाजियाबाद। गाजियाबाद में दिल्ली जैसा एक मामला सामने आया है। जहां कार सवार ने टक्कर मारने के बाद किशोर को घसीटा। इस घटना का 13 सेकंड का सीसीटीवी वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में तारीख 10 मार्च को दिखा रहा है। टक्कर मारने के बाद जब किशोर नीचे आ गया, तो उसके बाद भी कार सवार नहीं रुका। मामला गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके का है। घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है, उसके मुताबिक थाना कवि नगर के गोविंदपुरम में एक युवक पैदल जा रहा है। उसी समय पीछे से एक कार आती है, जो इसको टक्कर मारती है। टक्कर के बाद यह युवक नीचे गिर जाता है, लेकिन कार सवार उसके बाद भी कार चलाता रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल इस हादसे के बाद घायल किशोर की हालत ठीक है। घायल छात्र का नाम साकिब (15) है। वह कस्बा डासना में छज्जा बाजार का रहने वाला है। आजाद स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। 10 मार्च को अपने चाचा दानिश को खाने का टिफिन देने के लिए जा रहा था। डीडीपीएस स्कूल गोविंदपुरम के पास सड़क क्रॉस करते वक्त स्विफ्ट ने साकिब को टक्कर मारी। कार सवारों ने उतरकर उसे देखने की जहमत तक नहीं उठाई।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement