the BJP stalled two current MP In Himachal Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:59 pm
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो वर्तमान सांसदों को बेटिकट कर दिया

khaskhabar.com : शनिवार, 23 मार्च 2019 8:51 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो वर्तमान सांसदों को बेटिकट कर दिया
शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा व कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन में जुटी है। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की चैथी बैठक नई दिल्ली में हुई। जानकारी के अनुसार भाजपा ने दो वर्तमान सांसदों को बेटिकट कर दिया है। शिमला से पार्टी के मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप व कांगड़ा-चंबा से शांता कुमार को पार्टी ने रेड सिग्नल दिखाया है। इसी के चलते शांता कुमार ने तो बीते कल स्वयं ही चुनाव से हटने की बात कह दी थी।

बताया जाता है कि वीरेंद्र कश्यप की जगह पार्टी सुरेश कश्यप व शांता की जगह किशन कपूर पर दांव खेलने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाईकमान ने दोनों पर भरोसा जताते हुए इन्हें ही टिकट देने का फैसला लिया है। केंद्रीय समिति आज इन चारों के नाम की घोषणा कर सकती है। जबकि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर व मंडी से रामस्वरूप शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। आज शाम तक अधिकारिक तौर पर इनके नामों के ऐलान होने की संभावना है। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर भी इसी सिलसिले में दिल्ली में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement