The bad condition of the roads, people protested in jhunjhunu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ों की हालत खराब, लोगों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 09:46 AM (IST)
सडक़ों की हालत खराब, लोगों ने किया प्रदर्शन
झुंझुनूं। शहर की मुख्य सडक़ों की बदहाल हालात को लेकर गुरुवार को शहरवासियों ने ‘ए झुंझुनूं हक से कह’ अभियान के बैनर तले प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार रोककर इस आंदोलन को समर्थन दिया। दरअसल शहर की रोड नंबर तीन सहित अन्य सडक़ों की हालत बेहद चिंताजनक है। ऐसे में गुरुवार को आंदोलनकारियों ने मानव शृंखला बनाकर वाहनों को रोका और वाहन चालकों को फूल देकर गांधीगिरी भी दिखाई। क्षेत्र के लोगों ने भी खुले मन से आंदोलन को समर्थन दिया और मानव शृंखला में शामिल हुए। उधर, आंदोलन कर रहे एमडी चोपदार व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यदि दिवाली तक इन सडक़ों की हालत नहीं सुधरी तो वे कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने और जनता के हक से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement