Advertisement
ई-रवन्ना का औसत स्तर बढ़कर करीब 26500 प्रतिदिन हुआ

एसीएस डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में करीब 15 हजार खनन लीज जारी है। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बावजूद खनन गतिविधियों को पटरी पर लाने के समन्वित व सकारात्मक प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर कार्य आरंभ होने से 94 फीसदी खनन गतिविधियां पुनः आरंभ हो गई है, इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को रोजगार मिलना आरंभ हो गया है और राज्य सरकार को राजस्व प्राप्ति में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए खनन गतिविधियों में भी केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्थ प्रोटोकाल व एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि खनन पट्टों के आवंटन में रिजर्व प्राइस और आवंटन व्यवस्था को पारदर्शी व युक्ति संगत बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


