The arrest of the farmers under the leadership of BKU leader Ratanman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:27 pm
Location
Advertisement

भाकियू नेता रतनमान के नेतृत्व में किसानों ने दी गिरफ्तारी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 अगस्त 2018 6:01 PM (IST)
भाकियू नेता रतनमान के नेतृत्व में किसानों ने दी गिरफ्तारी
करनाल। गन्ना उत्पादक किसानों का आखिरकार धैर्य जवाब दे गया। आज दोपहर 12 बजे तक जब कोई जनप्रतिनिधि को सरकार ने महापंचायत में नहीं भेजा तो किसानों ने हुंकार भरी। उन्होंने सरकार को शीर्षासन करवाने का संकल्प ले लिया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने पहले वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार करने की अपील की। जब पुलिस ने गिरफ्तार करने से इंकार किया तो किसान मेरठ रोड पर शुगर मिल के सामने जाकर खड़े हो गए। जब पुलिस ने देखा कि किसान-मजदूर रास्ता जाम कर देंगे। इस पर पुलिस ने 15 किसानों को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व और राजबीर मान की अध्यक्षता में किसान और मजदूरो ने गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी देने वालों में घोघड़ीपुर के किसान नेता जोगिन्द्र मान, धरतरी मान, रामेश्वार मान, सूरज भान कश्यप, सुभाष मान, भले राम, कर्मपाल कश्यप, नरेन्द्र मान, रामेश्वर मान, जयपाल शर्मा, हरपाल मान के साथ योगेन्द्र मान भी शामिल थे। किसानों की गिरफ्तारी देकर धरने पर बैठे किसान भी उत्साहित हो उठे। इससे पहले धरना स्थल पर किसान नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि अब समय आ गया है जब सरकार से दो-दो हाथ किए जाएं।

उन्होंने सरकार को भरपूर समय दिया। आखिरकार सरकार अपने जन-प्रतिनिधि विधायको को महापंचायत में लाने से क्यों कतरा रही है। मुख्यमंत्री जहां एक तरफ एक माह के भीतर शुगर मिल के नवीनीकरण की बात करते है। वहीं घरौंडा के विधायक दो महीने की बात कर रहे है। आखिरकार किसकी बात पर भरोसा करें। प्रदेश की मनोहर सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के हितों में इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। जिससे किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा और सरकार धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने पर रैलियों का आयोजन कर रही है। वहीं गन्ना उत्पादक किसानों का 400 करोड़ से अधिक का बकाया चीनी मिलों पर है। जिसका अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ।

इस अवसर पर धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता प्रदेश उपप्रधान प्रेमचंद शाहपुर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, उपप्रधान सुरेन्द्र कुमार घुम्मन, जिला प्रधान यशपाल राणा, जिला सरंक्षक मैहताब सिंह कादियान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व प्रधान बाबूराम बडथल, जोगिन्द्र झिंडा असंध प्रधान, महिला विंग प्रधान नीलम राणा, घरौंडा ब्लॉक प्रधान विनोद राणा, मेनपाल राणा, श्याम सिंह चौहान, दिलबाग सिंह, सुरेन्द्र सांगवान, दिलबाग सिंह, सतीश कलसौरा, ओमपाल मढ़ान, प्रकाश चन्द, करण कालिया, अभय राम, रामसिंह चौरपुरा समेत अन्य किसान मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement