Test for bjp government to maintain law and order -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानून-व्यवस्था बनाये रखने की परीक्षा से गुजरेगी भाजपा सरकार

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 1:14 PM (IST)
कानून-व्यवस्था बनाये रखने की परीक्षा से गुजरेगी भाजपा सरकार
बलवंत तक्षक चंडीगढ़। जाटों के लिए आरक्षण की लड़ाई लंबी चलेगी। पिछड़े वर्गों के लिए केंद्र की तरफ से मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करने के थोड़े अर्से बाद ही जाट समुदाय ने भी आरक्षण की मांग शुरु कर दी थी, लेकिन इस मांग के लागू होने में अभी और समय लगेगा। जाटों ने आरक्षण के लिए हरियाणा के 19 जिलों में धरने-प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरु कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अपने वादे के मुताबिक आंदोलनकारी इस दौरान राज्य में शांति भंग करने की कोई कोशिश नहीं करेंगे। हालांकि, पिछले आंदोलन के दौरान हुई हिंसा व आगजनी की घटनाओं और जान-माल के नुकसान के मद्देनजर खट्टर सरकार पहले ही सचेत है। समय की मांग के मुताबिक सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात की जा चुकी हैं और पुलिस प्रशासन भी चौकस है। आरक्षण की मांग को ले कर चलाये जा रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहे यशपाल मलिक को मालूम है कि खट्टर सरकार आरक्षण का बिल विधानसभा में पारित कर चुकी है और यह मामला इस समय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
आंदोलन शुरु करने की चेतावनी के बाद भाजपा सरकार की तरफ से अदालत के फैसले का इंतजार करने का आग्रह किया गया था। इस मुद्दे पर जाट समुदाय के कुछ नेता, जो मलिक खेमे से अलग हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले थे। बातचीत के दौरान खट्टर सरकार का रुख सकारात्मक था। मुख्यमंत्री ने ज्यादातर मांगों पर सहमति जाहिर की और ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की अगली बैठक में उनकी मांगों के पक्ष में फैसला लिया जा सकता है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement