Terrorist attack in Kashmir, 3 soldiers injured, Hizbul has claimed responsibility-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में आतंकी हमला, 3 जवान जख्मी, हिजबुल ने ली जिम्मेदारी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 11:07 PM (IST)
कश्मीर में आतंकी हमला, 3 जवान जख्मी, हिजबुल ने ली जिम्मेदारी
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर स्थित झेलम घाटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के पास काफिले पर आतंवादियों ने गोलीबारी की। सेना का काफिले बारमूला शहर से श्रीनगर शहर के लिए जा रहा था। आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के विरोध स्वरूप हमला किया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement