Terror of thieves, break the lock of three shops-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों का आतंक, तीन दुकानों के ताले तोड़े

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 12:53 PM (IST)
चोरों का आतंक, तीन दुकानों के ताले तोड़े
धौलपुर। जिले के सैपऊ कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरो ने मुख्य बाजार की तीन दुकानों के ताले तोडक़र दहशत फैला दी। लेकिन रात को लोगों की जगार होने पर चोर वारदात को अंजाम नही दे सके और सरिया हथोड़े मौके पर छोडक़र फरार हो गए। लोगों ने बताया कि बाड़ी मार्ग पर कस्बे का मुख्य बाजार है। जहां रात को चोरो ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। अचानक शटर की आबाज सुन कर लोग जाग गए। बाहर आकर देखा तो लोगों ने कस्बे वासियों को आबाज लगाईं। लोगों को पास आता देख चोरों के हाथ पैर फूल गए और मौके से फरार हो गए। सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकानों का मौक़ा मुआयना किया है। फिलहाल किसी ने पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी है। मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

[@ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement