Tension in Chhatripura over controversial poster on mosque, poster removed after MLAs sons objection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मस्जिद पर लगे विवादित पोस्टर को लेकर छत्रीपुरा में तनाव, विधायक के बेटे की आपत्ति के बाद हटाया गया पोस्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 04 नवम्बर 2024 4:24 PM (IST)
मस्जिद पर लगे विवादित पोस्टर को लेकर छत्रीपुरा में तनाव, विधायक के बेटे की आपत्ति के बाद हटाया गया पोस्टर
इंदौर। इंदौर में दीपावली के दूसरे दिन छत्री पूरा थाना क्षेत्र में हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद इसी क्षेत्र की एक मस्जिद में लगे एक पोस्टर को लेकर नया विवाद सामने आया है, जहां क्षेत्रीय विधायक के बेटे द्वारा ली गई आपत्ति के बाद पोस्टर हट गया है। दरअसल इंदौर शहर के छत्री पूरा इलाके के टाट पट्टी बाखल में शिया समाज की मस्जिद पर गजवा ए हिंद को बढ़ावा देने वाले पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर कई आपत्ति ली गई थी। गौरतलब है कि इस पोस्टर में शिया सुन्नी विवाद दिखाया गया है लेकिन बीच में भगवा ध्वज भी दिखाया गया है जो साजिशन एक धर्म विशेष को टारगेट करता हुआ प्रतीत हो रहा है जिसे देखते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद मस्जिद कमेटी के सदस्यों द्वारा इस विवादित पोस्ट को हटवा दिया गया। जिसमें वहीं क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि यह पोस्टर मोहर्रम के समय से मस्जिद पर लगाया गया था, जिस पर किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर यह पोस्टर हटवा दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement