Ten Indian Administrative Service officers transfer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:25 pm
Location
Advertisement

10 IAS अफसरों का तबादला, NHM भर्ती विवाद के बाद समित शर्मा काे भी हटाया

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 जून 2019 11:29 AM (IST)
10 IAS अफसरों का तबादला, NHM भर्ती विवाद के बाद समित शर्मा काे भी हटाया
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने 10 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इसके आदेश कार्मिक विभाग ने देर रात जारी किए हैं। सरकार ने एनएचएम में भर्ती विवाद के बाद एनएचएम एमडी समित शर्मा का तबादला कर दिया है। समित शर्मा को अब श्रम आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
इसी प्रकार खाद्य विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुग्धा सिन्हा को शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के पद पर लगाया गया है। खाद्य मंत्री रमेश मीणा और विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेट्री मुग्धा सिन्हा के बीच काफी दिनों से विवाद बताया जा रहा है। खाद्य मंत्री रमेश मीणा का आरोप था कि मुग्धा सिन्हा महत्वपूर्ण फाइलों को स्वीकृति नहीं दे रही हैं। इस संबंध में खाद्य मंत्री ने कई बार मुख्य सचिव से भी मुग्धा सिन्हा की शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement