Advertisement
रक्षाबंधन : जोधपुर में चौदह जोड़ी ट्रेनों में 1 अगस्त से 35 अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि इसके तहत ट्रेन नंबर 14707/14708, लालगढ़-दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस में बीकानेर से 1 से 31 अगस्त तक एवं दादर से दिनांक 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 थर्ड एसी व ट्रेन नंबर 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में 1 से 31 अगस्त तक 1 थर्ड एसी व 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 31 तक एवं इंदौर से 4 अगस्त से 3 सितंबर तक 3 द्वितीय शयनयान व 2 साधारण श्रेणी व ट्रेन नंबर 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंबोर सुपरफास्ट में इंदौर से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक एवं भगत की कोठी से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक 3 द्वितीय शयनयान व 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इसी तरह ट्रेन नंबर 14854/14853,14864/14863,14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 31 अगस्त तक तथा वाराणसी सिटी से अगस्त से 1 सितंबर तक 1-1 थर्ड एसी, और ट्रेन 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 31 अगस्त तक एवं दादर से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 3 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में भगत की कोठी से 4 से 28 अगस्त तक एवं दादर से दिनांक 5 से 29 अगस्त तक 3 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान व ट्रेन नंबर 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट में जोधपुर से 1 से 31 अगस्त तक एवं साबरमती से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी से यात्रियों को सुविधा होगी।
इसके तहत ट्रेन नंबर 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में साबरमती से 1 से 31 अगस्त तक एवं जैसलमेर से दिनांक 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी,व ट्रेन नंबर 20475/20476, बीकानेर-मिरज-बीकानेर सुपरफास्ट रेलसेवा में बीकानेर से 4 से 25 अगस्त तक एवं मिरज से 5 से 26 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
वहीं ट्रेन नंबर 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस हमसफर एसी सुपरफास्ट श्रीगंगानगर से 4 से 25 अगस्त तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 8 से 29.अगस्त तक 1 थर्ड एसी और ट्रेन नंबर 20481/20482, भगत की कोठी- तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी एक्सप्रेस हमफर सुपरफास्ट में भगत की कोठी से 6 से 27 अगस्त तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 9 से 30 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


