temperature increased in UP, arrived 42 Degree celsius-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:04 pm
Location
Advertisement

UP में चटख धूप, तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस के पार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 जून 2018 1:56 PM (IST)
UP में चटख धूप, तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस के पार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे उमस में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement