Temperature falls in Himachal Pradesh following rain and snowfall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:35 am
Location
Advertisement

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से तापमान लुढक़ा

khaskhabar.com : शनिवार, 03 नवम्बर 2018 11:06 AM (IST)
हिमाचल में बारिश और  बर्फबारी से तापमान लुढक़ा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में बारिश हुई। वहीं, किन्नौर जिले के हिल स्टेशन कल्पा और चितकुल व लाहौल एवं स्पीति में इस सीजन की सबसे अधिक बर्फ पड़ी।

मनाली में राज्य में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

केलांग में 32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई,,यहां तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य में सबसे अधिक 4.2 सेंटीमीटर बर्फबारी कल्पा में हुई। रिपोट्र्स के अनुसार, मनाली से 52 किलोमीटर दूर रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी हुई।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement