Telangana: TSRTC bus gutted in fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना : आग में जलकर टीएसआरटीसी की बस हुई खाक

khaskhabar.com: रविवार, 08 अक्टूबर 2023 4:38 PM (IST)
तेलंगाना : आग में जलकर टीएसआरटीसी की बस हुई खाक
हैदराबाद। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक बस जगतियाल जिले में एक डिपो में रविवार को आग दुर्घटना में जलकर खाक हो गई। कोरुटला बस डिपो परिसर में कर्मचारियों द्वारा डीजल भरवाने के बाद बस में आग लग गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कोरुटला-हैदराबाद के बीच संचालित होने वाली बस दोपहर के समय डिपो पहुंची और डिपो के कर्मचारियों ने वाहन में डीजल भरा।
बस में उस समय अचानक आग लग गई जब वह ईंधन भराने के बाद पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी।
डिपो अधिकारियों द्वारा सतर्क किए जाने पर अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, आग फ्यूल स्टेशन तक नहीं फैली, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
टीएसआरटीसी के अधिकारियों ने कहा कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement