Advertisement
तेजस्वी यादव को अब नहीं मिलने वाला कोई अधिकार : संतोष सिंह

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की। इस पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि जो विकास के प्रति समर्पित है, जो देश का विकास चाहता है, जो देश को विकसित भारत की दृष्टि में देख रहा है, पप्पू यादव क्या, कई विपक्ष के नेता हैं, अनचाहे रूप से उस पार्टी में हैं, आप देखते रहिए, पप्पू यादव भी आएंगे। ऐसे कई नेता अभी इंडी गठबंधन में मौजूद हैं। अभी आगे देखते रहिए, चुनाव आते-आते कई नेता विकास के साथ रहेंगे।
बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में एसआईआर की बारी पर उन्होंने कहा कि भारत के एक-एक नागरिक के अधिकार की सुरक्षा की गारंटी देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ले रखी है। देश को विश्वास है कि जब तक बिहार में नीतीश सरकार और केंद्र में मोदी सरकार है, बिहार के लोग वोट देने से वंचित नहीं रहेंगे।
मंत्री ने कहा कि विपक्ष के जो लोग हैं, वे बाहर के घुसपैठियों को अनधिकृत रूप से यहां बुलाकर वोटर लिस्ट में उनका नाम चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जो बिहार के लोगों का हक छीनना होगा। बंगाल ही नहीं, ऐसे कई राज्यों में जहां का डेमोग्राफी चेंज हो गया, यह आश्चर्यजनक विषय है, इसलिए एसआईआर हर जगह होना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


