technician hit a slap to the ward Boy in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेक्नीशियन ने वार्ड ब्वॉय को जड़ा थप्पड़, गुस्साएं कर्मचारियों ने काटा हंगामा

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 2:11 PM (IST)
टेक्नीशियन ने वार्ड ब्वॉय को जड़ा थप्पड़, गुस्साएं कर्मचारियों ने काटा हंगामा
कानपुर। जिला अस्पताल उर्सला में एक्सरे टेक्नीशियन ने गुडंई दिखाते हुए वार्ड ब्वाय को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साएं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा और टेक्नीशियन को हटाए जाने की बात पर अड़ गए। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने एक्सरे लैब में घुसकर टेक्नीशियन को पीट भी दिया। जानकारी पर पहुंचे अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।
उर्सला अस्पताल में वार्ड ब्वाय राकेश सैनी कार्यरत है। राकेश के हाथ में फैक्चर है, जिसको लेकर वह शनिवार को लैब में एक्सरे कराने पहुंचा। लैब में किसी बात को लेकर एक्सरे टेक्नीशियन वरूण सिंह से वार्ड ब्वाय का विवाद हो गया। गुस्साएं टेक्नीशियन ने वार्ड ब्वाय को थप्पड़ जड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वार्ड ब्वाय के समर्थन में आ गए और हंगामा काटने लगे। आक्रोशित भीड़ लैब में घुस गई और टेक्नीशियन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां आए मरीज व तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।

[@ जेल से निकलते ही पूर्व मंत्रीजी को टिकट, पढ़िये हंडिया विधानसभा की दिलचस्प कहानी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement