Technician employees boycott work in hospitals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेक्निशियन कर्मचारियों ने अस्पतालों में किया कार्य का बहिष्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2017 11:41 AM (IST)
टेक्निशियन कर्मचारियों ने अस्पतालों में किया कार्य का बहिष्कार
धौलपुर। अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्निशियन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिले के टेक्निशियन कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के चलते सोमवार को धौलपुर के सभी अस्पतालों में कार्य का बहिष्कार किया। इस कारण जांच कराने आए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि वे निशुल्क जांच योजना के संचालन में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार हमारी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे भी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। कर्मचारी सोमवार से 23 अगस्त तक सभी चिकित्सीय संस्थानों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement