Teachers will also be honored with three collectors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षकों के साथ तीन कलेक्टरों का भी सम्मान होगा

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 6:17 PM (IST)
शिक्षकों के साथ तीन कलेक्टरों का भी सम्मान होगा
जयपुर। आगामी 5 सितम्बर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार प्रारम्भिक, माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के अलावा तीन सर्वश्रेष्ठ जिला कलेक्टरों का भी सम्मान किया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि बिड़ला सभागार में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में आदर्ष एवं उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत विद्यालय के विकास में जिलों को प्राप्त श्रेणी के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ जिला कलेक्टरों को लैपटाॅप एवं प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को प्राप्त श्रेणी के आधार पर तीन-तीन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, तीन-तीन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, राजस्थान माध्यमिक षिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान को तथा आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के तीन-तीन संस्था प्रधानों को भी लैपटाॅप एवं प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। परियोजनाओं, एसआईईआरटी, स्टेट ओपन स्कूल के 5 शिक्षक भी होंगे सम्मानित देवनानी ने बताया कि इस बार षिक्षक दिवस सम्मान समारोह में विद्यालयों में कार्यरत षिक्षकों, संस्था प्रधानों के अतिरिक्त परियोजनाओं, एसआईईआरटी, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर तथा अन्य संस्थानों के समकक्ष पदों पर कार्यरत 5 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को भी राज्य स्तरीय षिक्षकों के सम्मान की भांति ही सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement