Advertisement
तावडू को उप मंडल बनाने को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने जिला जींद की नरवाना तहसील के आठ गांवों को उचाना तहसील(उपमंडल उचाना) में स्थानातंरित करने के राजस्व एंव आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। इन गांवों में बदनपुर, डुमेरखा कलां, डुमेरखा खुर्द, घासो खुर्द, लोधर, सुदकेन कलां, सुदकेन खुर्द और सुंदरपुरा शामिल हैं।
उप-तहसील, उचाना का दर्जा बढ़ाकर उसे तहसील एवं उप-मंडल बनाया गया है। इस समय ये गांव तहसील एवं उप-मंडल, नरवाना का हिस्सा हैं लेकिन खंड एवं उप-मंडल, उचाना के तहत आते हैं। इस विसंगति को दूर करने के लिए इन गांवों को तहसील एवं उप-मंडल, उचाना में शामिल किया गया है जबकि पहले ये तहसील एवं उप-मंडल, नरवाना में आते थे। अत: अब से गांव राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), उचाना के नियंत्रण के तहत होंगे।
बैठक में गांव बारटा को जिला जींद की तहसील नरवाना से तहसील एवं जिला कैथल में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमंडल ने जिला हिसार की तहसील बास के गांव पेटवाड़ को तहसील नारनौंद में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। संबंधित उपायुक्त ने भौगोलिक निकटता के कारण और प्रशासनिक सुविधा के लिए इन गांवों को स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नूँह
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


