Talent Hunt Program will be held on August 20, Big Boss Fame Priya Malik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टैलेंट अफेयर प्रोग्राम 20 अगस्त को, बिग बॉस फेम प्रिया मलिक करेंगी शिरकत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 12:31 PM (IST)
टैलेंट अफेयर प्रोग्राम 20 अगस्त को, बिग बॉस फेम प्रिया मलिक करेंगी शिरकत
जयपुर। मिसेज इंडिया राजस्थान के बाद प्रदेशवासियों को एक नया प्लेटफार्म देने के लिए वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट मीडिया की तरफ से टैलेंट अफेयर प्रोग्राम 20 अगस्त को गुलाबीनगरी में आयोजित किया जाएगा। मिसेज इंडिया राजस्थान फर्स्ट रनरअप, मिसेज इंडिया गॉर्जियस दिवा, मिसेज इंडिया कम्युनिटी क्वीन का खिताब हासिल करने वाली लीना शर्मा ने बताया कि मिसेज इंडिया राजस्थान में जीतने के बाद उनकी लाइफ में काफी बदलाव आ गया है। राजस्थान में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन यहां के लोगों को एक उचित प्लेटफार्म की आवश्यकता है जो हम इनके लिए लेकर आ रहे है। इस टैलेंट हंट के जरिए राजस्थान के हर उम्र के लोग अपने अंदर छिपे टैलेंट का प्रदर्शन कर पाएंगे। वहीँ अडोरेबल मिसेज इंडिया राजस्थान, मिसेज इंडिया डैज़ल, और मिसेज इंडिया नार्थ और मिसेज ग्लैमरस विनर दीप्ती सैनी का कहना है कि इस प्लेटफार्म के जरिये हमारे द्वारा सभी पार्टिसिपेंट्स को ग्रूम किया जाएगा ताकि वे आगे बढ़ सके और अपने टैलेंट को और निखार सके। आपको बता दे कि खास खबर डॉट कॉम इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर है। वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट मीडिया की एमडी मीना गुप्ता ने बताया इस टैलेंट अफेयर प्रोग्राम के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिले से 20 अगस्त को ऑडिशन किये जाएंगे। जिनमें 18 से 70 वर्ष की उम्र का कोई भी प्रतिभागी अपने टैलेंट को इस प्लेटफार्म पर दिखा सकता है। मीना गुप्ता ने आगे बताते हुए कहा कि इस प्रोग्राम के फिनाले में बिग बॉस फेम प्रिया मलिक शामिल होंगी जिनके साथ सभी पार्टिसिपेंट्स को सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। वहीं इस टैलेंट अफेयर प्रोग्राम के सहभागी आर. स्क्वॉयर ईवेंट के संदीप विधानी ने बताया कि इस टैलेंट अफेयर प्रोग्राम के विजेताओं को बॉलीवुड की फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों में अच्छे टैलेंट का प्रदर्शन करने वाले को भी बॉलीवुड में जाने का मौका मिलेगा। अगर आपको भी इस टैलेंट हंट प्रोग्राम मे हिस्सा लेना है तो फॉर्म भरने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें -
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement