Taj Mahal, Agra Fort will open from 21 September-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:35 am
Location
Advertisement

ताजमहल, आगरे का किला 21 सितम्बर से खुलेंगे

khaskhabar.com : सोमवार, 07 सितम्बर 2020 8:36 PM (IST)
ताजमहल, आगरे का किला 21 सितम्बर से खुलेंगे
आगरा| विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरे का किला 21 सितम्बर से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। आगरा के जिलाधिकारी पीएन सिंह ने ट्वीटर पर यह घोषणा की।

दोनों ऐतिहासिक स्थलों पर आम लोगों के लिए कोरोना से सम्बंधित गाइडलाइन्स सक्र्यूलेट कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के मुताबिक शुरुआत में एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को ताज का दीदार करने की अनुमति होगी।

इसी तरह आगरे के किले तक 2500 लोग ही जा सकेंगे।

दोनों विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से ही बंद हैं।

आगरा में कोरोना का काफी असर रहा है। जिले में कोविड -19 का दैनिक परीक्षण बढ़कर 2,500 तक पहुंच गया है, जिससे मामलों की संख्या में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

पिछले 24 घंटों में आगरा में 85 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह अब सक्रिय मामलों की संख्या 615 हो गई है, जिससे रिकवरी दर गिरकर 78.55 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अब तक 2,652 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 1,32,684 हो गई है।

रविवार को लगने वाले लॉकडाउन के कारण आगरा के बाजार बंद रहे और ट्रैफिक भी कम रहा। तीन दिन से चल रहा सीरो-सर्वे रविवार को संपन्न हुआ। इनके नमूनों को जांच के लिए आईसीएमआर भेजा जा रहा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement