Advertisement
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर

मैदान को सुखाने के लिए यूपीसीए ने शहर के बाहर से विशेषज्ञों को बुलाकर सुपर सॉपर की मरम्मत कराने का काम शुरू कर दिया है। रोजाना उसे मैदान पर चलाकर देखा जा रहा है ताकि उसमें किसी प्रकार की कमी निकले तो वह समय रहते दुरुस्त कराई जा सके। ग्रीनपार्क में सुपर सॉपर के साथ ही अन्य उपकरणों का भी संग्रह किया जा रहा है जिससे मैदान को अधिक समय तक गीला न रहने दिया जाए और मैच के दौरान व्यवधान न पड़ सके। ग्रीनपार्क में तैनात यूपीसीए के नोडल अफसर अनिल कम्थान ने बताया कि संघ ने मौसम के हिसाब से पूरी तैयारी करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मैदान सुखाने के लिए सुपर सॉपर के साथ ही अन्य उपकरणों को भी पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



