system will be computerized board up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंप्यूटरीकृत होगा यूपी बोर्ड का परीक्षा सिस्टम

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 09:10 AM (IST)
कंप्यूटरीकृत होगा यूपी बोर्ड का परीक्षा सिस्टम
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए पहली बार कंप्यूटरीकृत व्यवस्था लागू की जा रही है । विभाग ने इसके लिए अलग से साफ्टवेयर बनवाया है । जिसमें सूबे के विभिन्न जिलों में बनने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड की जायेगी । इस साफ्टवेयर में विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी, परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केंद्र का चयन व आवंटन की जानकारी रहेगी । जिसमें स्कूल का कोड, कैटेगरी जैसे राजकीय, अशासकीय, वित्त विहीन, बालक या बालिका, शहर या ग्रामीण, कब से मान्यता, परीक्षार्थियों का आवंटन, हाईस्कूल, इंटर या फिर दोनों, विद्यालय से दूरी आदि से संबंधित होगी।किसी भी नियम की अवहेलना य गलती पर साफ्टवेयर चेतावनी जारी कर देगा। जिसे ठीक करने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी, क्योंकि यह चेतावनी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी तक भी पहुंचेगी । साफ्टवेयर की सबसे खास बात यह है कि यह नियम विरुद्ध डाटा स्वीकार नहीं करेगा और ऐसी कोशिश से डीआइओएस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठेंगे । यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement