दमिश्क। सीरियाई सेना ने नए सिरे से विद्रोहियों से आग्रह किया है कि वे अलेप्पो में अपने कब्जे वाले इलाकों से आम नागरिकों को शांतिपूर्वक निकलने दें। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि सीरियाई सेना की जनरल कमान ने पूर्वी अलेप्पो के विद्रोहियों से आग्रह किया है कि जो सीरियाई नागरिक विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों से निकलना चाहते उन्हें निकलने दिया जाए और साथ ही उन इलाकों में नागरिकों के लिए खाद्यान्न के गोदामों को खोलने की अनुमति दी जाए।
सेना ने जोर देकर कहा है कि सीरियाई सरकार पूर्वी अलेप्पो से पश्चिमी अलेप्पो में सरकारी नियंत्रण वाले हिस्सों की ओर घायलों और बीमारों को निकलने देने के लिए पहले से तय गलियारों के प्रयोग की अनुमति देती है। यह खबर उस घटना के बाद आई है जिसके अनुसार, पूर्वी अलेप्पो में मुश्किल हालात के चलते हाल ही में नागरिकों ने खाद्य सामग्री से भरे गोदामों पर हमला कर दिया था।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले